खुशखबरी: एसएफआईओ में यंग प्रोफेशनल समेत 69 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

0
5

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने कनिष्ठ सलाहकार (जूनियर कंसल्टेंट) और युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के विभिन्न 69 पदों पर अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एसएफआईओ की ओर से जारी 69 पदों में जूनियर कंसल्टेंट के 37 और यंग प्रोफेशनल के 32 पद शामिल हैं। जूनियर कंसल्टेंट के पदों में विधि (लॉ) के 11, वित्तीय विश्लेषण (फाइनेंशियल एनालिस्ट) के 22 और सामान्य प्रशासन (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) के 4 पद हैं। वहीं, यंग प्रोफेशनल के पदों में लॉ के 17 और फाइनेंशियल एनालिस्ट के 15 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित पदों के लिए एसएफआईओ की ओर से विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन है। ऐसे में जो उम्मीदवारों एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसएफआईओ की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार वित्त में ग्रेजुएशन, सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (वित्त), प्रासंगिक क्षेत्र/विषय में पीएचडी/मास्टर डिग्री या एमबीए होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी यंग प्रोफेशनल पद के लिए 60,000 रुपए और जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए 80,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएफआईओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।