बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 18 मई को पेइचिंग निरीक्षण के दौरान एआई और प्रगतिशील विनिर्माण उद्योग के गहरे मिश्रण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें सृजनात्मक विकास पर कायम रहकर प्रयोग को उजागर करते हुए बुद्धिमान रोबोट की उन्नति बढ़ाकर एआई से चौतरफा और गहरे तौर पर विनिर्माण उद्योग को सशस्त्र बनाना और आर्थिक विकास के नये इंजन और नये लाभ को तैयार करने में तेजी लानी चाहिए।
ली छ्यांग ने लगातार पेइचिंग ह्यूमनॉइड रोबोट केंद्र लिमिटेड कंपनी और श्याओमी ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी आकर बुद्धिमान रोबोट तकनीक के सृजन और व्यावसायिक विकास का परिचय सुना, उद्यमों की नई उपलब्धियों और उत्पादों के इस्तेमाल का प्रदर्शन देखा और कारखाने में कुशल विनिर्माण तथा गुणवत्ता जांच की स्थिति जानी।
ली छ्यांग ने बल दिया कि विज्ञान और तकनीक की जीवंत शक्ति इस्तेमाल में है। बुद्धिमान रोबोट व्यवसाय के विकास का उज्ज्वल भविष्य है। हमें चीन के विशाल बाजार, संपूर्ण व्यावसायिक चेन और प्रचुर अनुप्रयोग परिदृश्यों का लाभ उठाकर सम्बंधित समर्थक नीतियों के प्रयोग में सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूर्वशर्त में पैमाने तौर इस्तेमाल करने में तेजी लानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एआई और प्रगतिशील विर्माण उद्योग के मिश्रण में तेजी आ रही है, जो उत्पादन, विनिर्माण और व्यावसायिक मॉडल को गहराई से बदल रहा है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

