बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 एपेक व्यापार मंत्रियों की बैठक शुक्रवार को चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में उद्घाटित हुई। यह तीसरी बार है कि चीन एपेक का मेजबान बना।
वर्तमान एपेक व्यापार मंत्रियों की बैठक एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण, बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की रक्षा, डिजिटल सहयोग और हरित अर्थव्यवस्था पर फोकस करती है और चार मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगी।
हाल के वर्षों में एपेक ने कागज रहित व्यापार, सीमा-पार ई-कॉमर्स, एआई और स्मार्ट कस्टम्स आदि डिजिटल क्षेत्रों में व्यापक व्यवहारिक सहयोग किया। चीन द्वारा शुरू किया गया एशिया-प्रशांत मॉडल इलेक्ट्रॉनिक पोर्ट नेटवर्क क्षेत्रीय व्यापार में डिजिटल सहयोग का अहम मंच बन गया है।
चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने कहा कि एपेक में भाग लेने के बाद पिछले 35 सालों में चीन हमेशा एपेक दृढ़ समर्थक है अहम योगदानकर्ता है। चीन हमेशा सक्रियता से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का प्रोत्साहन करता है और नेतृत्व करता है।
वर्ष 2025 में चीन एपेक की 13 अर्थव्यवस्थाओं का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। एपेक की अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार 37 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जो चीन के कुल विदेश व्यापार का 57.8 प्रतिशत हिस्सा है।
समान चुनौतियों के सामने चीन लगातार जिम्मेदार बड़े देश की जिम्मेदारी निभाएगा और सुधार व उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाने के जरिए एशिया-प्रशांत और दुनिया को नए अवसर देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

