नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति की जयंती पर आज देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। तमिलनाडु के मदुरै में 24 मई 1928 को जन्में जना कृष्णमूर्ति ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई थी। वह 2001-2002 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
के जना कृष्णमूर्ति को याद करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति जी जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और भारतीय विचारधारा के मूल्यों को समर्पित रहा। सांगठनिक कार्यशैली, सादगी और सिद्धांतों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। राजनीति में आपका आदर्श आचरण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सार्वजनिक जीवन में शुचिता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति रहे कृष्णमूर्ति ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। दक्षिण भारत में संगठन की नींव को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कुशल संगठन शिल्पी के रूप में उनके मूल्य और विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, कुशल संगठनकर्ता, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति आपका समर्पण और सिद्धांतनिष्ठ नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सार्वजनिक जीवन में आपके अमूल्य योगदान और आदर्श सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का मार्ग दिखाया, उसे आत्मसात कर देश की सेवा के लिए संकल्पित हैं।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जना कृष्णमूर्ति जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
भाजपा सांसद नीरज शेखर ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। संगठन के प्रति उनका समर्पण, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति में सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपनी सेवायात्रा प्रारंभ कर भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। आपका जीवन हम सभी के लिए त्याग, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का जीवंत उदाहरण है।”

