Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल 5.45 मीटर के साथ देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रचा...

5.45 मीटर के साथ देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रचा इतिहास, मेंस पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

0
5

रांची, 24 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दो प्रतिभाशाली एथलीट्स ने 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में रविवार को पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की ऊंचाई पार करके एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों की पोल वॉल्ट के पिछले नेशनल रिकॉर्ड (5.41 मीटर) को बेहतर बनाया। स्वर्ण पदक देव कुमार मीणा के नाम रहा, जबकि कुलदीप कुमार को (काउंटडाउन के आधार पर) रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

5.41 मीटर का पिछला रिकॉर्ड हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले इन दोनों एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 5.25 मीटर का क्वालिफिकेशन मानक भी हासिल कर लिया है। इस प्रतियोगिता का पिछला रिकॉर्ड 5.35 मीटर था, जिसे पिछले साल देव कुमार मीणा ने ही बनाया था।

अगर शनिवार को सभी की निगाहें स्प्रिंटर्स (धावकों) पर टिकी थीं, तो रविवार को प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण ‘फील्ड इवेंट्स’ (मैदानी स्पर्धाएं) रहीं।

लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनका यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) के लिए निर्धारित 8.05 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से भी बेहतर था।

पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार की, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर के मानक से कहीं बेहतर था।

कुशारे ने इस प्रतियोगिता का वह रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया, जो इससे पहले तेजस्विन शंकर के नाम था। उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड (2.29 मीटर) को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ऊंचाई को बढ़ाकर 2.30 मीटर करने का प्रयास भी किया, लेकिन अपने तीनों ही प्रयासों में वे असफल रहे। रजत पदक जीतने वाले आदर्श राम ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर का क्वालिफिकेशन मानक हासिल कर लिया।

पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में रिलायंस का प्रतिनिधित्व कर रहे तेजस अशोक शिरसे का दबदबा रहा। गोल्ड जीतने के लिए उनका समय 13.50 सेकंड था। उन्होंने अपना ही मीट रिकॉर्ड 13.61 सेकंड से बेहतर किया, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह बनाने से चूक गए। क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी समय 13.39 सेकंड था।

इससे पहले सुबह के सेशन में, हरियाणा की रवीना ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में 44:29.66 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। यह समय कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन समय 44:44.58 सेकंड से बेहतर था।

नतीजे

पुरुष:

1500 मीटर (सीडब्ल्यूजी क्वालिफिकेशन समय 3:30.82 सेकंड): राहुल बलोदा (राजस्थान) 3:40.06 सेकंड, शाकिर (हरियाणा) 3:40.83 सेकंड, अजय कुमार सरोज (उत्तर प्रदेश) 3:40.92 सेकंड।

110 मीटर हर्डल्स (सीडब्ल्यूजी क्वालिफिकेशन समय 13.39 सेकंड): तेजस अशोक शिरसे (रिलायंस) 13.50 सेकंड, कृषिक एम (रिलायंस) 13.52 सेकंड, मुहम्मद लाजान (नेवी) 13.83 सेकंड।

पोल वॉल्ट (सीडब्ल्यूजी क्वालिफिकेशन मार्क 5.25 मीटर): देव कुमार मीणा (मध्य प्रदेश) 5.45 मीटर (नेशनल रिकॉर्ड- पिछला रिकॉर्ड 5.41 मीटर कुलदीप कुमार ने बनाया था), कुलदीप कुमार (मध्य प्रदेश) 5.45 मीटर, रीगन जी (तमिलनाडु) 5.15 मीटर।

हाई जंप (डब्ल्यूजी क्वालीफाइंग मार्क 2.22 मीटर): सर्वेश अनिल कुशारे (महाराष्ट्र) 2.28 मीटर, आदर्श राम (तमिलनाडु) 2.22 मीटर, सुदीप (कर्नाटक) 2.12 मीटर।

लॉन्ग जंप (डब्ल्यूजी क्वालीफाइंग मार्क 8.05 मीटर): एम श्रीशंकर (एनसीओई त्रिवेंद्रम) 8.08 मीटर, एस लोकेश (रिलायंस) 7.94 मीटर, मोहम्मद अत्ता साजिद (हरियाणा) 7.90 मीटर।

डिस्कस थ्रो (डब्ल्यूजी क्वालीफाइंग मार्क 64.56 मीटर): धर्मराज यादव (आर्मी) 55.20 मीटर, भरतप्रीत सिंह (नेवी) 54.62 मीटर, ओइनम एल्सोन सिंह (एनसीओई पटियाला) 53.52 मीटर।

महिलाएं:

100 मीटर हर्डल्स (डब्ल्यूजी क्वालीफाइंग टाइम 12.67 सेकंड): नंदिनी के (तमिलनाडु) 13.24 सेकंड, प्रज्ञान प्रशांति साहू (ओडिशा) 13.33 सेकंड, अंजली सी (जेएसडब्ल्यू) 13.35 सेकंड।

10,000 मीटर रेस वॉक (डब्ल्यूजी क्वालिफ़ाइंग टाइम 44:44.58): रवीना (हरियाणा) 44:29.66 सेकंड, रेशमा पटेल (ऑल इंडिया पुलिस) 44:57.94 सेकंड, मुनिता प्रजापति (उत्तर प्रदेश) 45:23.92 सेकंड।

हैमर थ्रो (डब्ल्यूजी क्वालीफाइंग मार्क 66.80 मीटर): मनप्रीत कौर (पंजाब) 59.08 मीटर, कुलविंदर कौर (रेलवे स्पोर्ट्स) 57.76 मीटर, दिव्या धांधिलिया (ओडिशा) 56.41 मीटर।