Wednesday, May 27, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय बकरीद को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट, शहरभर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

बकरीद को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट, शहरभर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

0
6

मुंबई, 27 मई (आईएएनएल)। मुंबई में 28 मई 2026 को बकरीद का त्योहार हर वर्ष की तरह बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे तथा कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी।

त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की निगरानी में पूरे शहर में विशेष बंदोबस्त की योजना बनाई गई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 21 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 1980 पुलिस अधिकारी और 10,110 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आरसीपी, एंटी डेमो टीम, एसआरपीएफ प्लाटून, दंगा नियंत्रण पथक, क्विक रिस्पॉन्स टीम, डेल्टा, कॉम्बैट फोर्स और होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 100 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।