Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया

चीन ने नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया

0
8

बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। चीन ने 26 मई की देर रात 12 बजकर 16 मिनट पर दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में स्थित वनछांग प्रक्षेपण केंद्र में लॉन्ग मार्च-7 वाहक रॉकेट से सफलता पूर्वक एक नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया। उपग्रह सुचारू रूप से निर्धारित कक्षा में पहुंचाया गया।

परिचय के अनुसार, यह दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह मुख्य तौर पर मल्टी-बैंड और हाई स्पीड उपग्रह तकनीक की पुष्टि करता है।

यह लॉन्ग मार्च श्रृंखलात्मक वाहक रॉकेट की 645वीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)