Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले देबजीत सरकार, 15 साल की...

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले देबजीत सरकार, 15 साल की तानाशाही का नतीजा है जनता का गुस्सा

0
8

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी नेताओं से जुड़े हालिया विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में जो हालात आज देखने को मिल रहे हैं, उसकी वजह पिछले 15 वर्षों से चली आ रही टीएमसी की तानाशाही है।

देबजीत सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शायद ही कोई ऐसा इलाका हो, जहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं या नेताओं पर उत्पात और राजनीतिक हिंसा के आरोप न लगे हों। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती और ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझना जरूरी है कि ऐसी परिस्थितियां आखिरकार कैसे पैदा हुईं? यदि आज कुछ लोग अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं, उन्हें अपशब्द कह रहे हैं या विरोध कर रहे हैं तो इसके पीछे जनता की नाराजगी को भी समझना होगा।

भाजपा प्रवक्ता ने अतीत की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब जेपी नड्डा पर हमला हुआ था, तब अभिषेक बनर्जी ने क्या प्रतिक्रिया दी थी? उस समय अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि नड्डा “गड्ढे में गिर गए”। इसी तरह, उन्होंने सुवेंदु अधिकारी पर हुए हमले और भाजपा नेता दिलीप घोष की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटनाओं का भी जिक्र किया।

देबजीत सरकार ने सवाल किया कि उन मामलों में तत्कालीन राज्य सरकार और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की थी और कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था की वजह से स्थिति नियंत्रण में है। अगर मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था न होती तो हालात और गंभीर हो सकते थे।

देबजीत सरकार ने कहा, “अभी राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए ये लोग बच गए।