अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच हुए आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहे। जीटी की पारी अद्भुत आतिशबाजी भी देखने को मिली।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इन कलाकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वरुण धवन ने समर्थकों से बातचीत की और एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के साथ डांस भी किया। पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर को भी शहर में आते हुए देखा गया।
ये तीनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का प्रचार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट हर साल भारी भीड़ और मशहूर हस्तियों को आकर्षित करता है, जिससे इन फ़िल्म सितारों का आगमन और भी रोमांचक हो जाता है।
आईपीएल 2026 के फाइनल में इन फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने फैंस का रोमांच और बढ़ा दिया है।
मैच की शुरुआत से पहले और मीड इनिंग में रोमांचक लाइट शो और कलाकारों द्वारा मोहक डांस की प्रस्तुति की गई। गुजरात टाइटंस की पारी के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर आसमान में ड्रोन शो किया गया और मिड-मैच में आसमान में आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के समय नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नजारा अद्भुत नजर आ रहा था।
पहली पारी की बात करें तो, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी जीटी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बना सकी। जीटी के लिए वाशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो आरसीबी के गेंदबाजों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सके और अंत तक नाबाद लौटे। सुंदर 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुंदर की पारी की वजह से ही आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 तक पहुंच सकी।
इसके अलावा, साई सुदर्शन 12, गिल 10, निशांत सिंधु 18 गेंदों पर 20, जोस बटलर 23 गेंदों पर 19, अरशद खान 6 गेंदों पर 15 और राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 7, और राशिद खान 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
आरसीबी की गेंदबाजी पर गौर करें तो रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। जैकब डफी ने 4 ओवर में 38 रन दिए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

