Monday, June 1, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘दंगल’ की यादों में खोए विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, डायरेक्टर...

‘दंगल’ की यादों में खोए विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल, डायरेक्टर नितेश तिवारी का जताया आभार

0
2

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर श्याम कौशल ने फिल्म ‘दंगल’ के सभी कुश्ती और एक्शन दृश्यों का निर्देशन (एक्शन डायरेक्शन) किया था।

सोमवार को श्याम कौशल ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट किया। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर पहलवानों के साथ तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “किसी ने मुझे फिल्म दंगल की ये तस्वीर शेयर की। फिल्म में मैं एक्शन डायरेक्टर था, जिसके लिए मैं निर्देशक नितेश तिवारी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे फिल्म में अखाड़ा गुरु की एक छोटी-सी भूमिका निभाने का मौका भी दिया। ईश्वर की कृपा बनी रहे।”

बता दें कि श्याम कौशल ने फिल्म ‘दंगल’ में मुख्य तौर पर एक्शन डायरेक्टर के रूप में काम किया था। फिल्म के सभी कुश्ती के दांव-पेंच और एक्शन दृश्यों का निर्देशन और कोरियोग्राफी उन्हीं के द्वारा की गई थी।

फिल्म ‘दंगल’ लोकप्रिय और प्रेरणादायक भारतीय स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म हरियाणा के वास्तविक जीवन के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता व बबीता की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने तमाम सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई मेडल जीते।

फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई थी और साथ उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के तौर पर स्थापित हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की दमदार कहानियों के साथ-साथ इसके गाने को भी खूब पसंद किया गया था।

इतना ही नहीं, अभिनेत्री जायरा वसीम को युवा गीता फोगाट के बेहतरीन किरदार के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ एक्शन सहित चार प्रमुख फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे।

फिल्म में आमिर खान (महावीर सिंह फोगाट), फातिमा सना शेख (गीता), सान्या मल्होत्रा (बबीता) और साक्षी तंवर (पत्नी), अपाशक्ति खुराना (चचेरे भाई भूमिका) में थे। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।