बीजिंग, 2 जून (आईएएनएस)। चीनी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में वर्ष 2026 के लिए बाल देखभाल सब्सिडी के तहत 99.9 अरब युआन जारी किए हैं। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 10.6% अधिक है। यह सब्सिडी पात्र शिशुओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों को दी जाएगी।
अनुमान है कि केंद्रीय और स्थानीय सरकारें मिलकर इस वर्ष लगभग 1 खरब 10 अरब युआन की सब्सिडी प्रदान करेंगी।
जानकारी के मुताबिक, यह सब्सिडी वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग इसके वितरण का जिम्मा संभाल रहे हैं। सामान्यतः हर तिमाही में कम से कम एक बार भुगतान किया जाएगा, और पिछली तिमाही में स्वीकृत आवेदनों का भुगतान अगली तिमाही के अंत तक कर दिया जाएगा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के साथ मिलकर इस योजना को लागू करेगा, धन के प्रबंधन पर कड़ी नज़र रखेगा, और बच्चे पैदा करने के अनुकूल सामाजिक वातावरण बनाने में योगदान देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

