Friday, June 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय दुनिया में सबसे बड़े अपतटीय कनवर्टर स्टेशन की अपतटीय स्थापना होगी

दुनिया में सबसे बड़े अपतटीय कनवर्टर स्टेशन की अपतटीय स्थापना होगी

0
6

बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। दुनिया में सबसे बड़ा अपतटीय कनवर्टर स्टेशन “हाईफंग चीशिन” यानी अपतटीय पवन का हृदय हज़ार से ज़्यादा समुद्री मील के परिवहन के बाद 4 जून को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के यांगच्यांग शहर के छिंगचो अपतटीय पवन फार्म पहुंचा। इसकी अपतटीय बोया स्थापना की जाएगी।

छिंगचो समुद्री क्षेत्र में “हाईफंग चीशिन” से लैस बड़ा अर्ध-पनडुब्बी पोत एक हफ्ते की नौकायन के बाद पूर्व निर्धारित अपतटीय स्थापना स्थान के आसपास पहुंचा। “हाईफंग चीशिन” पाइप रैक पर स्थापित होगा और समुद्र में मौजूद रहेगा।

बताया जाता है कि “हाईफंग चीशिन” दुनिया में पहला ±500 केवी/2000 मेगावाट लचीला डीसी अपतटीय कनवर्टर स्टेशन है। इसका समतलीय क्षेत्र एक मानक फुटबॉल मैदान के करीब है। इसकी ऊंचाई लगभग 15 मंजिल है और वजन 25 हजार टन है। भारी वजन की वजह से इसकी स्थापना में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्नत एकीकृत फ्लोटिंग स्थापना तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

इसकी स्थापना के बाद त्रि-घाटी परियोजना के यांगच्यांग छिंगचो में पांचवें और सातवें चरण के अपतटीय पवन फार्म के 163 विंड टर्बाइन से पैदा हुई बिजली का यहां पर संग्रह, बूस्ट और एसी से डीसी रूपांतरण किया जाएगा। फिर पनडुब्बी केबल के जरिए स्थलीय विद्युत ग्रिड में संचरण किया जाएगा। हर साल लगभग 6 अरब किलोवाट-घंटे बिजली भेजी जा सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)