Tuesday, August 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय अपने कार्यकाल और नेतृत्व के जरिए पीएम मोदी ने अमिट छाप छोड़ी...

अपने कार्यकाल और नेतृत्व के जरिए पीएम मोदी ने अमिट छाप छोड़ी है : एकनाथ शिंदे

0
21

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बना लिया है। इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत के इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में से एक के तौर पर, उन्होंने अपने कार्यकाल और नेतृत्व के जरिए एक अमिट छाप छोड़ी है।”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री योगेश कदम ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्षों में जो काम किया है, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिना एक दिन भी छुट्टी लिए लगातार देश की सेवा की है और विकास के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

योगेश कदम ने कहा कि उनकी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों और आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी।

योगेश कदम ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है और वह वही कर रहा है, लेकिन लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को चुना है और आगे भी विकास के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 2024 से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के नाम पर वोट करेगी और नरेंद्र मोदी 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की है।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल कर रहे हैं।