Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति संविधान के तहत बागी सांसदों के अलग गुट बनाने की कोई गुंजाइश...

संविधान के तहत बागी सांसदों के अलग गुट बनाने की कोई गुंजाइश नहीं: सौगात रॉय

0
8

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद सौगत रॉय और कीर्ति आजाद ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव, बागी सांसदों की गतिविधियों, पार्टी नेताओं को सीआईडी के समन और भविष्य के राजनीतिक गठजोड़ को लेकर अपनी बात रखी।

बागी टीएमसी सांसदों की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, “मैंने भी यह खबर देखी है कि वे स्पीकर से मिलने जा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे कोई अलग गुट बनाने की कोशिश करेंगे या नहीं, लेकिन संविधान के तहत अलग गुट बनाने की कोई गुंजाइश नहीं है।”

ममता बनर्जी ने सांसद सायोनी घोष और सांसद माला रॉय को उनके प्रमुख पदों से हटाने पर सौगत रॉय ने कहा, “जो लोग पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल होने चले गए, उनको संगठन में कैसे रखा जाएगा।”

टीएमसी की भविष्य की नीति पर टीएमसी सांसद ने कहा, “कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, उसके खिलाफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ेंगे।

अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष को सीआईडी के तलब किए जाने पर सौगत रॉय ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी पुलिस, सीबीआईआई और सीआईडी को तृणमूल के लोगों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इस पर उन्होंने कहा, “मुश्किल समय में पार्टी की मदद कर पाना अच्छी बात है।”

दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक पर कीर्ति आजाद ने कहा, “विधानसभा में वे कहते हैं कि वे विपक्ष में रहेंगे, जबकि दूसरी जगहों पर वे कहते हैं कि वे बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे। उन्हें खुद नहीं पता कि उनका दायां हाथ और बायां हाथ क्या कर रहा है?”

टीएमसी सांसद सायनी घोष को युवा सभापति (यूथ प्रेसिडेंट) के पद से हटाए जाने पर कीर्ति आजाद ने कहा, “जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया। सायनी घोष का भविष्य बहुत उज्ज्वल था। वह बहुत अच्छा बोलती थीं और एक मजबूत विपक्षी नेता के तौर पर उभर रही थीं। स्पीकर पर पूरा भरोसा है कि संविधान के अनुरूप काम करेंगे।”