Thursday, June 18, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का कोलकाता में स्वागत है: टीएमसी सांसद...

योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का कोलकाता में स्वागत है: टीएमसी सांसद सौगत रॉय

0
10

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सांसद काकोली घोष दस्तीदार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए पत्र, पीएम मोदी के कोलकाता दौरे और कुणाल घोष को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत में सौगत रॉय ने कहा कि योग दिवस पर प्रधानमंत्री का कोलकाता में स्वागत है। उन्होंने कहा, “इस बार वे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि योग दिवस के अवसर पर आ रहे हैं। यह अच्छी बात है।”

काकोली घोष के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “इस मामले में मुझे कुछ नहीं कहना है। काकोली घोष ने क्या किया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अखबारों में पढ़कर पता चला कि वह किसी नई पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने ऐसी पार्टी ज्वाइन की है जो भाजपा के पक्ष में और टीएमसी के खिलाफ है।”

सौगत रॉय ने कहा कि कल्याण बनर्जी, ममता बनर्जी के साथ टीएमसी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काकोली घोष की ओर से कल्याण बनर्जी को कमजोर करने की कोशिश की जा सकती है।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही ‘इंडिया’ ब्लॉक का एक अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसका इकोसिस्टम उन पर लगातार हमले कर रहा है।

टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की अटकलों पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “पहले भी वे कांग्रेस के साथ थे। कांग्रेस में जाकर वे क्या करेंगे? कांग्रेस भी अब खत्म हो चुकी पार्टी है और वे भी राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुके हैं।”

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी अपने भतीजे के प्रति लगाव नहीं छोड़ पा रही हैं। इसी वजह से सरकार को नुकसान हुआ है और अब पार्टी भी टूटने की कगार पर है।”

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “टीएमसी में टूट की स्थिति है। लोग अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। उनके करीबी माने जाने वाले कल्याण बनर्जी के बयान को भी सभी ने सुना है।”