Tuesday, June 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

0
6

भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों- अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए तय की गई अवधि में मोहन कैबिनेट ने एक दिन की वृद्धि कर दी है। अब ट्रांसफर की प्रक्रिया मंगलवार 16 जून की रात 12 बजे तक पूरी हो सकेगी।

दरअसल राज्य में तबादला नीति के तहत 1 जून से 15 जून तक तबादलों की समय सीमा तय की गई थी मगर कई विभाग जिनमे कर्मचारी अधिक हैं उनके तबादला आवेदन आदि कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पाए हैं ऐसी बात सामने आई है।

राज्य सरकार के मंत्री चेतन कश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में होने वाले तबादलों की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है और अब मंगलवार 16 जून की रात 12 से पहले तक आवेदन को जमा किया जा सकेगा।

तबादला अवधि की समय सीमा में की गई बढ़ोतरी की चर्चा करते हुए मंत्री काश्यप ने बताया कि कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और उनके आवेदन अपलोड नहीं हो पाए हैं लिहाजा तबादला अवधि की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।

इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना की चर्चा करते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि इंदौर की मेट्रो परियोजना में स्थानीय जरूरत और जन प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर कई बदलाव किए हैं, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है।कैबिनेट ने लगभग 5400 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर कर दी है। अब इंदौर की मेट्रो 31 किलोमीटर की हो गई है और 2030- 31 तक पूरी तरह परिचालन में आ जाएगी।