Tuesday, June 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों के चीन में निवेश और विकास का डटकर समर्थन...

हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों के चीन में निवेश और विकास का डटकर समर्थन करते हैं : चीनी उपराष्ट्रपति

0
6

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीनी उप राष्ट्रपति हानचंग ने मंगलवार को पूर्वी चीन के छिंगताओ शहर में सातवें बहुराष्ट्रीय कंपनियों की समिट में भाग लेकर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का चीन में निवेश और स्वस्थ विकास का डटकर समर्थन करता है ताकि एक साथ सहयोग और साझी जीत वाला बेहतर भविष्य रचा जाए।

उन्होंने कहा कि चीन गुणवत्ता विकास बढ़ा रहा है और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर रहा है, जो वैश्विक आर्थिक वृद्धि की स्थिरता और प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इसने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विकास के लिए विशाल मंच प्रदान किया है।

हानचंग ने चार सुझाव पेश किए, जिनमें विशाल चीनी उपभोग बाजार शेयर करना, व्यावसायिक उन्नति के नए अवसरों का लाभ उठाना, सृजन व सहयोग की नई पारिस्थितिकी निर्मित करना और खुले सहयोग का नया अध्याय जोड़ना शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)