Monday, June 22, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी,...

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी, 26 जून को जाऊंगा अयोध्या : केजरीवाल

0
7

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दर्शन के लिए अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से “अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर पहुंचकर भगवान रामलला सरकार के दर्शन करेंगे।”

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि करोड़ों रुपये के चढ़ावे में कथित अनियमितता सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी कथित चोरी के बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। आखिर सरकार किसे बचा रही है। यदि इस मामले में कोई भी व्यक्ति शामिल है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है।

बता दें कि इस बीच मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण से जुड़ी एक याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई है, जिस पर 22 जून को सुनवाई हो सकती है। याचिका में मांग की गई है कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और चढ़ावे का पूर्ण ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से करवाया जाए। इससे पहले 19 जून को समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इस पर आगे की सुनवाई की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, जांच में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। एसआईटी जल्द ही इस मामले की जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है, जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन हो सकता है।