Sunday, June 28, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय बंगाल में यूसीसी लागू करने के प्रस्ताव पर बोले शहजाद पूनावाला- तुष्टिकरण...

बंगाल में यूसीसी लागू करने के प्रस्ताव पर बोले शहजाद पूनावाला- तुष्टिकरण की राजनीति पूरी तरह से समाप्त

0
4

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड और धर्म-परिवर्तन विरोधी कानून लागू करने के प्रस्ताव पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का जो वादा किया गया है, उसको देखते हुए हर भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी को लागू करने का काम किया जा रहा है। हमने असम और उत्तराखंड में इसे लागू कर दिया है। वहीं, गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी पहल की गई है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि संविधान में भी इसका जिक्र किया गया है और इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की ओर से बार-बार बोला गया है। भाजपा सरकार यूसीसी लाने का काम कर रही है, लेकिन यूसीसी के नाम पर ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’ भी बन चुकी है। यह वोट बैंक को महिलाओं के अधिकार के ऊपर रखती है।

उन्होंने कहा कि शाहबानो केस, शायरा बानो केस हो या यूसीसी हो, उनकी ओर से इसका विरोध किया जाता है। ये वही लोग (कांग्रेस) हैं, जिन्होंने संविधान में इसको शामिल किया और गोवा में यूसीसी लाए। अब महिला आरक्षण भी लाया जाता है तो ये लोग उसका विरोध करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर अभिनेता सुनील शेट्टी की पोती को कांग्रेस द्वारा ट्रोल किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूनावाला ने कहा कि देश की जनता भी पीएम मोदी से उतना ही स्नेह करती है, इसलिए उन्हें लगातार तीन बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी अब एक 15 महीने की बच्ची को भी अपनी राजनीति का शिकार बनाकर उसे ट्रोल कर रही है।

शहजाद ने आगे कहा कि मोदी विरोध और भाजपा विरोध में उतरते-उतरते इस स्तर पर गिर जाएंगे। इसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। ये लोग प्रधानमंत्री की माता और समाज के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।