Monday, June 29, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सेशेल्स में पीएम मोदी से मुलाकात पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी,...

सेशेल्स में पीएम मोदी से मुलाकात पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी, कहा-ये जीवन का यादगार पल

0
6

विक्टोरिया, 29 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स दौरे पर विक्टोरिया स्थित पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद प्रवासी भारतीयों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए।

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आंचल महाजन ने कहा कि सेशेल्स ने अपनी आजादी के 50 साल पूरे किए हैं। इस दौरान सेशेल्स, भारत और मॉरिशस के रिश्तों को बनाकर रखा गया। हमारे लिए यहां पर मौजूद रहना खुशी का विषय रहा। मैंने अपने 17 महीने और 7 साल के बच्चों को अपने देश के नेता से रूबरू कराया, क्योंकि मेरी बच्ची का जन्म मॉरिशस में हुआ। प्रधानमंत्री के इस दौरे से आगामी दिनों में भारत और सेशेल्स के दौरे के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

वहीं, मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रिता कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे को अपने जीवन का सुखद एहसास बताया। उनके मुताबिक, हम यहां पर प्रधानमंत्री से मिलने आए, हमें बहुत अच्छा लगा। सेशेल्स की आजादी को 50 साल हो चुके हैं। भारत और सेशेल्स के बीच रिश्ते मजबूत रहे हैं।

उधर, एक युवक ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री सेशेल्स के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से आगामी दिनों में भारत और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

तमिलनाडु की अभियारणी रामास्वामी ने भी प्रधानमंत्री के सेशेल्स दौरे के रेखांकित किया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मौजूदा समय में बेहद ही प्रभावशाली नेता हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के रिश्तों को दूसरों देशों के साथ नया आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री के इस दौरे से दोनों ही देशों के बीच सकारात्मक नतीजे निकलकर सामने आएंगे।

वहीं, एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के अनुभव के बारे में भी बताया। युवक के मुताबिक, मुझे प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हम यहां पर 8-10 साल से रह रहे हैं, इसलिए मुलाकात भी हो गई अन्यथा अगर भारत में रहते तो मुलाकात की संभावना ही पैदा नहीं हो पाती। हमने प्रधानमंत्री को स्पर्श भी किया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां लोग कम थे, इसलिए मुलाकात हो गई।

उधर, एक अन्य युवक यशवंत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत खुश हूं। इस खुशी को शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता।

एक युवक सत्या ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। कभी सोचा भी नहीं था कि मुलाकात हो पाएगी। अगर भारत में रहते, तो कभी मिल ही नहीं पाते, लेकिन हम सेशेल्स में रह रहे हैं तो हमारी मुलाकात भी हो गई। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई।

भक्तरदन पास ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्हें सेशेल्स आए तीन दिन हो चुके थे। ऐसी स्थिति में हमारी उनसे मुलाकात काफी सुखद रही। मैं काफी उत्साही था कि कब प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी। कल भी मैंने उनके कार्यक्रम में शामिल होने गया था। प्रधानमंत्री की वजह से ही यहां पर हम भारतीयों को अब सम्मान मिल रहा है।

वहीं, ओडिशा के मकर चंद प्रधान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मुलाकात का अनुभव साझा किया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा। मैं पिछले चार दिनों से इंतजार कर रहा था कि कब प्रधानमंत्री से मुलाकात करूं। आज जाकर मेरी मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई।

अविनाश ने भी प्रधानमंत्री मोदी से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री से मिलकर अच्छा लगा। भारत में तो उनसे मुलाकात करना मुश्किल था। मैं तीन दिन से इस बात का इंतजार कर रहा था कि कब प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है।

उत्तर प्रदेश के राहुल कुशवाहा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से हुई अपनी मुलाकात को रेखांकित किया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस दौरे से भारत और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हुए हैं। भारत ने सेशेल्स 1.75 बिलियन डॉलर गिफ्ट में भी दिए हैं। इसके अलावा, कई जहाज भी सेशेल्स भी दिए गए हैं, ताकि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हों।

अरुण मिश्रा ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और सेशेल्स के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

एक युवती ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी से दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मेरी उनसे मुलाकात 2015 में हुई थी। उस समय में मैं छोटी थी, लेकिन आज मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा। उनसे हमें एक ऐसी ऊर्जा प्राप्त हुई, जिससे वो पूरे देश के लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पीस पार्क भी आए थे।

नरेंद्र राघवानी ने कहा कि हमें भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने पीस पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां लोग महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं। अब हम भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।