बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ और व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए यूरोपीय आयुक्त मारोस शेफकोविच ने 29 जून को ब्रसेल्स में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक की और एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के रूप में, चीन और यूरोपीय संघ इस बात पर सहमत हुए कि चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय सम्बंधों को स्थिर और संतुलित करने के लिए व्यापार एवं निवेश नीतियों पर मंत्री स्तरीय संवाद को मजबूत करना है।
चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक में, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बंधों को प्रभावित करने वाली चुनौतियों का उचित समाधान करने के महत्व पर जोर दिया और व्यावहारिक समाधान खोजने पर सहमति व्यक्त की। चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र में प्रारंभ में चार कार्य मॉड्यूल शामिल हैं: व्यापार एवं निवेश संतुलन, निर्यात नियंत्रण, बौद्धिक संपदा अधिकार और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) सुधार।
वांग वनथाओ और आयुक्त शेफकोविच के अधिकृत अधिकारियों ने चार कार्य मॉड्यूल पर संवाद जारी रखा और 2026 की शरद ऋतु में एक और मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

