Sunday, July 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय जनवरी से मई तक चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात के कुल...

जनवरी से मई तक चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात के कुल मूल्य में 6 प्रतिशत की वृद्धि

0
12

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मई तक, चीन का कुल सेवा व्यापार 3099.48 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 6% अधिक है। निर्यात 1230.46 अरब युआन रहा, जिसमें 15.9% की वृद्धि हुई। आयात 1869.02 अरब युआन रहा, जिसमें 0.4% की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार घाटा 638.56 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 160.72 अरब युआन कम है।

ज्ञान-आधारित सेवाओं के निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई। जनवरी से मई तक, ज्ञान-आधारित सेवाओं का आयात और निर्यात 1368.74 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 5.4% की वृद्धि हुई, जो कुल सेवा व्यापार का 44.2% है। ज्ञान-आधारित सेवाओं का निर्यात 667.75 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 12.2% की वृद्धि हुई। बौद्धिक संपदा रॉयल्टी और व्यक्तिगत सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सेवाओं में क्रमशः 64.9% और 50.1% की सबसे तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। ज्ञान-आधारित सेवाओं का आयात 700.99 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 0.3% की गिरावट आई।

यात्रा सेवाओं के निर्यात और परिवहन सेवाओं के आयात में भी तीव्र वृद्धि हुई। जनवरी से मई तक, यात्रा सेवाओं का निर्यात 188.5 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 31.3% की वृद्धि हुई, जो शीर्ष पांच सेवा निर्यात क्षेत्रों में सबसे तीव्र वृद्धि दर है। परिवहन सेवाओं का आयात 402.52 अरब युआन तक पहुंच गया, जिसमें 26.7% की वृद्धि हुई, जो शीर्ष पांच सेवा आयात क्षेत्रों में सबसे तीव्र वृद्धि दर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)