बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी हमले के खिलाफ देश भर में हुए विरोध युद्ध की 89वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 7 जुलाई को पेइचिंग में चीनी जन युद्ध स्मारक भवन में एक समारोह का आयोजन हुआ।
सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी पेइचिंग समिति के सचिव इन ली ने स्मरण समारोह की अध्यक्षता की।
स्मरण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। पेइचिंग के छात्रों के प्रतिनिधियों ने जापानी विरोधी आक्रमण युद्ध पर कविताओं का पाठ किया और छात्रों के कोरस ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध गाना गाया, जिन्होंने पार्टी का अनुसरण किया और नायकों और शहीदों की भावना को लेकर चीनी आधुनिकीकरण को बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी के संकल्प को व्यक्त किया।
इसके बाद विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों ने जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न जगतों के करीब 500 लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

