Saturday, July 11, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया ‘रेन ओवर मी’ सॉन्ग

पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया ‘रेन ओवर मी’ सॉन्ग

0
9

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा। इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए अपनी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की।

अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां साझा कीं। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के लोकप्रिय गीत ‘रेन ओवर मी’ पर झूमती और गाती नजर आईं।

इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, “पिटबुल एट द पार्क।”

‘रेन ओवर मी’ पिटबुल का लोकप्रिय गीत है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम ‘प्लैनेट पिट’ का हिस्सा है। इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था।

पिटबुल ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी। वह रेगेटन, लैटिन हिप-हॉप और क्रंक संगीत के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला एल्बम ‘एम.आई.ए.एम.आई.’ था। इसके बाद उनके एल्बम ‘एल मारिएल’ और ‘द बोटलिफ्ट’ भी काफी लोकप्रिय हुए और बिलबोर्ड 200 की सूची में शामिल हुए।

पिटबुल के चौथे एल्बम ‘पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन’ ने उन्हें मुख्यधारा में बड़ी पहचान दिलाई। इस एल्बम के ‘आई नो यू वांट मी (कैले ओचो)’ और ‘होटल रूम सर्विस’ जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए।

इससे पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह विंबलडन में भी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। मैच के दौरान उन्होंने चमकीले लाल रंग की पॉपलिन ड्रेस पहनी हुई थी।

अभिनय की बात करें तो अनन्या पांडे की हालिया फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसकी कहानी विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखी है। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म कॉलेज में प्यार करने वाले एक जोड़े की कहानी है। बड़े होने के बाद जब दोनों नई जिम्मेदारियों का सामना करते हैं, तो उनके रिश्ते की परीक्षा होती है और उन्हें प्यार के बारे में अपनी सोच पर दोबारा विचार करना पड़ता है।