Tuesday, July 21, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चाओ लची ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री से भेंट की

चाओ लची ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री से भेंट की

0
10

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची ने 20 जुलाई को पेइचिंग में थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की।

इस मौके पर चाओ लची ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-थाईलैंड संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई में प्रधानमंत्री अनुतिन के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार की। चीन थाईलैंड के साथ नेताओं की अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करने के साथ ही व्यवहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहता है। इसके साथ चीन थाईलैंड के साथ विधायी सहयोग और अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय का विकास बढ़ सके।

वहीं, अनुतिन ने कहा कि थाईलैंड और चीन आपसी सम्मान और आपसी विश्वास करने वाले अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती गहरी है। थाईलैंड एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ आपसी लाभ वाला सहयोग व विधायी आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है, ताकि थाईलैंड-चीन संबंधों में ज्यादा उपलब्धियां हासिल हो सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएएनएस

एबीएम/