Sunday, July 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से पानी की हर...

मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से पानी की हर बूंद बचाने की अपील की

0
5

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात के 136वें एपिसोड में ‘कैच द रेन अभियान’ की बात की और लोगों से पानी बचाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से कुएं, बावड़ी और तालाब को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले एपिसोड में मैंने कैच द रेन अभियान के बारे में चर्चा की थी। मैंने आग्रह किया था कि बारिश के हर बूंद के सहेजने के इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां बारिश गिरे वहीं सहेजिए। इसलिए 4 जुलाई से देश भर में एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वाटर रिचार्ज, पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही है।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं, हर जगह लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की है। कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाले जा रहे हैं तो कहीं कुएं और बावड़ियों को नया जीवन दिया जा रहा है। बंद पड़े बोरवेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज के माध्यम बन रहे हैं।”

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में करीब डेढ़ हजार तालाब बनाए गए हैं। नरसीपुर में अमृत सरोवरों को सुधारा गया है। महाराष्ट्र के नासिक में बड़ी मात्रा में पानी सहेजने की क्षमता विकसित हुई। आंध्र प्रदेश के नंदियाल में सभी ग्राम पंचायतें इस अभियान से जुड़ी हैं और पुराने तालाबों को फिर से उपयोगी बनाया है। हमारे शहर भी पीछे नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा, ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में इस अभियान के उत्साहजनक परिणाम दिखाई दिए हैं। आइए हम भी अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लें और पानी की हर बूंद बचाएं। आज बचाई गई हर बूंद आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए सबसे बड़ी पूंजी है।”