Monday, July 27, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय इस साल के पहले 6 महीने में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों...

इस साल के पहले 6 महीने में चीन के मुख्य औद्योगिक उद्यमों का लाभ 18.7 प्रतिशत से बढ़ा

0
6

बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस जनवरी से इस जून तक चीन में मुख्य औद्योगिक उद्यमों का कुल मुनाफा 39 खरब 47 अरब 99 करोड़ युआन दर्ज हुआ, जो साल दर साल 18.7 प्रतिशत से अधिक था और पहली तिमाही से 3.2 प्रतिशत अधिक था।

तीन बड़े वर्गों के दृष्टिकोण से देखा जाए तो खनन उद्योग और विनिर्माण उद्योग का मुनाफा अलग-अलग तौर पर साल दर साल 33.5 प्रतिशत और 20.1 प्रतिशत अधिक था, जबकि बिजली, थर्मल पावर, गैस व जल उत्पादन व सप्लाई उद्योग में 4.2 प्रतिशत गिरावट नजर आई। इस जून में मुख्य औद्योगिक उद्यमों का मुनाफा साल दर साल 15.1 प्रतिशत से अधिक रहा।

गौरतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद संबंधी व्यवसायों के मुनाफे में तेज वृद्धि हुई। इस साल के पूर्वार्द्ध में एआई और विभिन्न क्षेत्रों के तेज मिश्रण और कम्प्युटिंग पावर की मांग में बड़ी वृद्धि के कारण इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का मुनाफा साल दर साल 96.9 प्रतिशत से बढ़ा। इसमें कंप्यूटर विनिर्माण और कंप्युटर संबंधी सहायक सामान विनिर्माण उद्योग का मुनाफा अलग-अलग तौर पर साल दर साल 689.3 प्रतिशत और 305.8 प्रतिशत बढ़ा। एकीकृत सर्किट और असतत अर्धचालक उपकरण का मुनाफा अलग-अलग तौर पर साल दर साल 2579.5 प्रतिशत और 31.2 प्रतिशत से बढ़ा।

इसके अलावा, इस साल के पूर्वार्द्ध में फाइबर विनिर्माण उद्योग और ऑप्टिकल केबल विनिर्माण उद्योग का मुनाफा अलग-अलग तौर पर साल दर साल 410.4 प्रतिशत और 39.8 प्रतिशत बढ़ा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)