Tuesday, July 28, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सर्वेश अनिल कुशारे के सिल्वर मेडल जीतने पर राष्ट्रपति...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सर्वेश अनिल कुशारे के सिल्वर मेडल जीतने पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0
5

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश अनिल कुशारे 2.25 मीटर की दूरी तय करके सिल्वर मेडल जीता। 2.28 मीटर की तीन नाकाम कोशिशों के बाद वे गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। उनकी इस सफलता पर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सर्वेश अनिल कुशारे को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सर्वेश अनिल कुशारे को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। अपने शानदार प्रदर्शन से आपने भारत को गर्व महसूस कराया है। आपको और भी प्रेरणा देने वाले कामों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सर्वेश अनिल कुशारे को मेंस हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। आपकी शानदार उपलब्धियों ने देश को बहुत गर्व दिलाया है और आने वाले सालों में एथलीटों की पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई। एक शानदार प्रदर्शन जिसने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “सर्वेश कुशारे को कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आप देश को गर्व महसूस कराते रहें, इसके लिए आपको लगातार सफलता की शुभकामनाएं।”

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सर्वेश कुशारे को पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए सर्वेश अनिल कुशारे ने कहा, “मैं भारत में हर किसी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया कि मैं यह मेडल जीत सका। मैं अपने परिवार, अपने कोच और महाराष्ट्र में अपने होमटाउन के सभी लोगों का उनके लगातार सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। उनके हौसले से ही यह कामयाबी मुमकिन हो पाई।” उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स के लिए हम गोल्ड मेडल के लिए तैयारी करेंगे। हम अपना 100 प्रतिशत देंगे और वह मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। हम मौसम के हालात का कोई बहाना नहीं बनाएंगे और अपना बेस्ट देंगे।”