Wednesday, July 29, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय अक्टूबर में पेइचिंग में होगा वर्ल्ड इंटेलिजेंट कनेक्टेड व्हीकल्स सम्मेलन

अक्टूबर में पेइचिंग में होगा वर्ल्ड इंटेलिजेंट कनेक्टेड व्हीकल्स सम्मेलन

0
6

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने जानकारी दी कि एमआईआईटी, चीन के परिवहन मंत्रालय और पेइचिंग सरकार के संयुक्त आयोजन में 2026 वर्ल्ड इंटेलिजेंट कनेक्टेड व्हीकल्स सम्मेलन अक्टूबर 2026 के मध्य में पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन का विषय है, “बुद्धि और ऊर्जा का संग्रह, असीम कनेक्टिविटी के लिए, स्वायत्त ड्राइविंग के नए युग में स्थिर रूप से आगे बढ़ें”। इस सम्मेलन में तीन पूर्ण सत्र आयोजित होंगे, जिनमें उद्योग के प्रमुख पड़ावों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, उद्योग की नवीनतम उपलब्धियां भी जारी की जाएंगी, जिनके माध्यम से स्वायत्त ड्राइविंग के नए युग की प्रगति और भविष्य की विकास रूपरेखा को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

एमआईआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग के विकास को लेकर वैश्विक सहमति बनाना, स्वायत्त ड्राइविंग तकनीक के विकास रुझानों, उद्योग की दिशा और नियामक व्यवस्था का व्यवस्थित विश्लेषण करना है। इसके साथ ही, उच्च स्तरीय वैचारिक उपलब्धियों और नीतिगत सहमति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय आदान प्रदान और सहयोग को मजबूती मिलेगी, देशों के बीच नीतिगत संवाद और मानकों की पारस्परिक मान्यता को बढ़ावा मिलेगा तथा अधिक व्यावहारिक परिणाम हासिल किए जा सकेंगे। इसके अलावा, तकनीकी उपलब्धियों के प्रदर्शन और उनके व्यावहारिक उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे औद्योगिक सहयोग और विभिन्न अनुप्रयोगों के विस्तार में तेजी आएगी।

इसके साथ ही, मंत्रालय ने बताया कि अगले चरण में एमआईआईटी इंटेलिजेंट कनेक्टेड नई ऊर्जा वाहन उद्योग के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप देने और जारी करने की प्रक्रिया तेज करेगा। इसके अलावा, कई प्रमुख कोर तकनीकों में प्रगति को गति दी जाएगी, महत्वपूर्ण मानकों के विकास, अंतरराष्ट्रीय समन्वय और उनके क्रियान्वयन को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही, वाहन, सड़क और क्लाउड एकीकरण के पायलट कार्यक्रमों, उत्पादन और सड़क उपयोग से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट्स को भी आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पूरी उद्योग श्रृंखला को जोड़ने वाला एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)