Friday, July 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक कार्य पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने पार्टी के बाहर की हस्तियों...

आर्थिक कार्य पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने पार्टी के बाहर की हस्तियों की बैठक बुलाई

0
9

बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने 24 जुलाई को पेइचिंग में पार्टी के बाहर की हस्तियों की बैठक कर वर्तमान आर्थिक स्थिति और इस साल के उत्तरार्द्ध में आर्थिक कार्य पर विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों की केंद्रीय समिति तथा राष्ट्रीय उद्योग व वाणिज्य संघ के प्रमुखों और पार्टी रहित हस्तियों के प्रतिनिधियों की राय और सुझाव सुने।

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इस बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल के पूर्वार्द्ध में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के मजबूत नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने प्रभावी रूप से देश विदेश के खतरों व चुनौतियों का निपटारा किया। चीनी अर्थव्यवस्था दबाव के बावजूद नवीन और बेहतर ओर आगे बढ़ी, जिसने शक्तिशाली लचीलापन और जीवंत शक्ति दिखाई।

शी ने बल दिया कि वर्तमान में चीनी आर्थिक संचालन कुछ कठिनाइयों का सामना कर रहा है। हमें विश्वास सुदृढ़कर कठिनाई दूर कर गुणवत्तापूर्ण विकास दीर्घकाल तक आगे बढ़ाना चाहिए। इस साल के उत्तरार्द्ध में हमें समग्र नीतियों का प्रभाव मजबूत कर मुख्त तौर पर घरेलू मांग की संभावना साकार करना, वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन तथा व्यावसायिक सृजन के गहरे मिश्रण को बढ़ाना, चौतरफा सुधार गहराना, उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना, जनजीवन सुधारना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के जोखिमों का निरंतर निवारण करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)