Saturday, August 1, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में छह मेडल जीतकर भी 10वें स्थान पर...

सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में छह मेडल जीतकर भी 10वें स्थान पर भारत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

0
8

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन यादगार रहा। जूडो में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। वहीं, जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

हालांकि, एक ही दिन में 2 गोल्ड समेत कुल 6 मेडल जीतने के बावजूद भारत की मेडल टैली में पोजीशन नहीं बदली है। भारत कुल 23 मेडल के साथ 10वें नंबर पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया मेडल टैली में अपनी बादशाहत 9वें दिन भी बरकरार रखने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या 128 हो चुकी है, जिसमें 55 गोल्ड, 30 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

इंग्लैंड 17 गोल्ड, 34 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, कनाडा 17 गोल्ड समेत कुल 53 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। मेजबान स्कॉटलैंड चौथे नंबर पर बरकरार है। स्कॉटलैंड अब तक 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है। नाइजीरिया 9 गोल्ड के साथ कुल 18 मेडल जीतकर मेडल टैली में पांचवें नंबर पर मौजूद है। छठे स्थान पर न्यूजीलैंड का कब्जा है, जिसने 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। साउथ अफ्रीका 7 गोल्ड समेत कुल 25 मेडल के साथ सातवें नंबर पर बना हुआ है। मलेशिया 13 मेडल के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि वेल्स 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज जीतकर मेडल टैली में भारत से ठीक एक स्थान ऊपर 9वां नंबर पर है।

शुक्रवार को जूडो में अस्मिता डे ने देश को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अस्मिता ने 48 किलोग्राम में मेडल को अपने नाम किया। वहीं, हर्ष सिंह ने जूडो में दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। वहीं, इसी खेल में यामिनी मौर्य 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंकने के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि यशवीर ने 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीता।