Sunday, August 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ही तसलीमा नसरीन को लाई है वापस...

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ही तसलीमा नसरीन को लाई है वापस : कीया घोष

0
6

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के कोलकाता लौटने पर भाजपा नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पिछली वाम-कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा।

कीया घोष ने आईएएनएस से कहा, “सबसे पहले मैं तसलीमा नसरीन का पश्चिम बंगाल में स्वागत करती हूं। आपने मुझसे पूछा कि जब उन्हें सीपीआईएम के कार्यकाल में देश छोड़ने पर मजबूर किया गया था, तब क्या हुआ था। न तो सीपीआईएम और न ही कांग्रेस ने तसलीमा नसरीन को रखने या वापस लाने का साहस दिखाया। न ही उन्होंने ऐसी इच्छाशक्ति दिखाई।”

उन्होंने कहा, “वोट बैंक की वजह से ममता बनर्जी ने तसलीमा नसरीन को वापस लाने की इच्छा नहीं की। लेकिन जो अभी मौजूदा सरकार है, ये सरकार ही तसलीमा नसरीन को वापस लेकर आई है। इनका स्वागत किया। भाजपा की सरकार अब फ्रीडम ऑफ स्पीच का सम्मान करती है।”

बता दें कि शुक्रवार को कोलकाता लौटीं बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने ‘सेक्युलर मिशन, ह्यूमन राइट्स बियॉन्ड फ्रंटियर्स फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल के लिए’ द्वारा रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम की आलोचना करना या इस्लाम के बारे में सच बोलना मुसलमानों पर हमला नहीं है। मुस्लिम समुदाय में सुधार, विकास और आजादी लाना जरूरी है।

इस दौरान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने तसलीमा नसरीन की तारीफ की और उन्हें सम्मानित लेखिका बताया था। उन्होंने कहा था, “नसरीन जब चाहें और जितनी बार चाहें शहर आ सकती हैं। नई सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित की है और संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों को बहाल किया है, जिससे सभी को शहर और राज्य में आने-जाने की पूरी आजादी है।”