SGSU Advertisement
Home Student & Youth भारतीय सेना में अविवाहित लॉ ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 17 अगस्त...

भारतीय सेना में अविवाहित लॉ ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन का मौका

0
24

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी के जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (जेएजी)-125 कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला (लॉ ग्रेजुएट्स) से कुल 10 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए गए हैं।

भारतीय सेना की ओर से एसएससी (जेएजी) एंट्री 125 कोर्स के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए संयुक्त रूप से जारी 10 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कम से कम 55 प्रतिशत कुल अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स सीएलएटी पीजी (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट फॉर पोस्ट-ग्रेजुएट) परीक्षा-2026, जो दिसंबर 2025 में आयोजित हुई में शामिल हुए होने चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि अप्रैल 2027 से 49 हफ्ते की होगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग के बाद चयनित कैंडिडेट्स की रैंक लेफ्टिनेंट की होगी और सीटीसी लगभग 17 से 18 लाख रुपए के बीच सालाना होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

सीएलएटी पीजी स्कोर के आधार पर एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग की तारीख सितंबर के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय सेना की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।