Thursday, August 6, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘ये आवारापन’ को सादगी और गहराई के साथ रचा गया, अमाल मलिक...

‘ये आवारापन’ को सादगी और गहराई के साथ रचा गया, अमाल मलिक ने खोले संगीत के राज

0
6

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2′ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह 2007 में आई कल्ट फिल्म’आवारापन’ का सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। आवारापन 2′ का सॉन्ग ‘ये आवारापन’ रिलीज हो चुका है। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बताया कि गाने को कंपोज करने के पीछे उनकी सोच क्या थी।

अमाल मलिक का कहना है कि गाने का टाइटल इतनी गहराई के साथ आया कि वह कविता को लाइट म्यूजिकल टेक्सचर के साथ मिलाना चाहते थे। उन्होंने बताया, “जब शब्द इतने गहरे हों, तो उसे एक चीज से उसे बताया नहीं जा सकता। ‘ये आवारापन’ के गाने में बहुत ज्यादा खुशी, एहसास और खुद को समझना है।

कभी-कभी ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी दोस्त को अपनी कहानी सुना रहे हो। गाने में ऐसे शब्द हैं, जिसे सुनकर एहसास होता है कि आप किसी को अपनी कहानी सुना रहे हैं। जैसे कि जब आप अपने किसी करीबी के साथ बैठते हैं, उसे बताते हैं कि मैं अपनी जिंदगी का सफर भूल गया हूं।”

उन्होंने आगे बताया कि बड़ी बातें अक्सर आसान और बारीक तरीके से बताई जाती हैं। उन्होंने कहा, “जब गाने की मेलोडी इतनी आसान और दिल छूने वाली हो, तो मैं इसे अरेंजमेंट और भारीपन से भरना नहीं चाहता था। जाहिर है, यह रॉक के साथ सिनेमैटिक म्यूजिक का बैलेंस है। हर चीज का अच्छा बैलेंस होता है और बॉलीवुड सेंटर में होने की वजह से, इस गाने में बॉलीवुड टोन है। गाना काफी फिल्मी है, लेकिन हमने कहीं भी शो-ऑफ करने की कोशिश नहीं की है। इसमें कुछ अच्छा दिखाने की कोई कोशिश नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “साउंड की बात करूं तो गिटार, ड्रम सब ओरिजिनल हैं। ‘आशिक बनाया आपने 2’ भी रॉक बेस्ड एल्बम है। कई गानों में अलग-अलग टेक्सचर हैं, लेकिन धुन को सांस लेने देना, बोल को सीधा और दिल से रखना बहुत जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि ये गाने लोगों के दिल तक पहुंचे और वो उससे जुड़ें, तो उसमें ज्यादा मिलावट नहीं होनी चाहिए। वो बिल्कुल साफ होना चाहिए।”

सॉन्ग ‘ये आवारापन’ को गायक अरिजीत सिंह ने गाया है, संगीत अमाल मलिक ने दिया है और बोल रश्मि-विराग ने लिखे हैं। यह गाना अपनी गहरी भावनाओं व सादगी के लिए जाना जाता है।