Saturday, August 8, 2026
SGSU Advertisement
Home स्वास्थ्य अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने अपनाई वीगन लाइफस्टाइल, मंदिर में आशीर्वाद लेकर सुनाया...

अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने अपनाई वीगन लाइफस्टाइल, मंदिर में आशीर्वाद लेकर सुनाया फैसला

0
5

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को वीगन बनने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने बताया कि यह फैसला उन्होंने सेहत से जुड़ी चिंताओं की वजह से लिया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे मंदिर के बाहर सुंदर बेज रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के बाहर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लेने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर और आई तलजाई माता मंदिर का आशीर्वाद लिया। तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “आज सुबह श्री सिद्धिविनायक और आई तलजाई माता का आशीर्वाद लिया और इसी पल से वीगन बनने का फैसला किया।”

प्रजक्ता ने आगे बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि सेहत में सुधार की वजह से लिया है। उन्होंने लिखा, “मेरा शरीर दूध और दूध से बनी चीजों को अब बर्दाश्त नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से लगातार खांसी हो रही है। अगर आगे चलकर मैं कॉफी और चाय न लेने की बात कह दूं तो हैरान मत होना। मेरा शरीर ‘तामसिक’ चीजों को भी अब मना कर रहा है।

अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए एक्ट्रेस नेलिखा, “तो अब से मैं आधिकारिक तौर पर क्रूअल्टी फ्री हूं…कुछ झूठों और धोखा देने वालों को छोड़कर।”

प्राजक्ता माली की बात करें तो वह मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्होंने स्टार प्रवाह के धारावाहिक ‘सुवासिनी’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। फिर, ‘जुलुन यति रेशिमगथी’ में मेघना के किरदार से उन्हें घर-घर में विशेष पहचान और लोकप्रियता मिली। उन्होंने फिल्म ‘फुलवंती’ के जरिए बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत की और मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा अभिनेत्री ने ‘नाटकीच्या लग्नाला सावधान’ जैसे टेलीविजन शो में काम किया है, साथ ही ‘हम्पी’, ‘पार्टी’, ‘फूलवंती’ और ‘पावनखिंड’ जैसी फिल्मों से मराठी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है।