Tuesday, August 11, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए स्थापित उद्यमों में वृद्धि

चीन में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए स्थापित उद्यमों में वृद्धि

0
9

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल की पहली छमाही में पूरे चीन में “8 उभरते उद्योग और 9 भविष्य के उद्योग” से संबंधित नए 5 लाख 61 हजार उद्यम स्थापित हुए। इससे नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में नई उम्मीद जगी।

बताया जाता है कि इन नए स्थापित उद्यमों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित कंपनियों की संख्या 55 हजार है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 28 प्रतिशत अधिक है। वहीं ह्यूमनॉइड रोबोट से जुड़े उद्यमों की संख्या 1 लाख 16 हजार है, जिसकी वृद्धि दर 9.5 फीसदी है। नए उद्योग और नए क्षेत्र तेज़ी से उभर रहे हैं।

इसके अलावा, सेवा उद्योग में नए स्थापित उद्यमों की संख्या 39 लाख 57 हजार है, जो पिछले साल की समान अवधि के बराबर है। उच्च तकनीक सेवा उद्योग तेज़ी से बढ़ रहा है। सूचना प्रसारण और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग के क्षेत्र में नए 3 लाख 22 हजार उद्यम स्थापित हुए, जिसकी वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत है। वहीं, निरीक्षण और परीक्षण सेवा उद्योग में 16 हजार नई कंपनियां स्थापित हुईं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 43.9 फीसदी अधिक है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सेवा उद्योग में 4 लाख 59 हजार नए उद्यम शुरू किए गए, जिसकी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत है।

उपकरण निर्माण उद्योग उच्च स्तर की ओर बढ़ रहा है। इस साल की पहली छमाही में उच्च स्तरीय उपकरण निर्माण उद्योग में 28 हजार नए उद्योग शुरू किए गए, जिसकी वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत है। जून महीने तक उच्च स्तरीय उपकरण निर्माण उद्योगों की कुल संख्या 3 लाख 30 हजार हो चुकी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)