नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में असाधारण वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले वीरों को सम्मानित करने के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन वीरता पुरस्कारों में 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 89 ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेस’ यानी विशेष उल्लेख को भी मंजूरी दी है, जिनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4 और भारतीय वायुसेना के 10 जवान शामिल हैं।
राष्ट्रपति भवन से जारी सूची के अनुसार इस बार दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र, जिनमें 7 मरणोपरांत हैं; 1 शौर्य चक्र के लिए ‘बार’; 19 शौर्य चक्र, जिनमें 1 मरणोपरांत है; 5 सेना मेडल वीरता के लिए ‘बार’; 36 सेना मेडल वीरता, जिनमें 5 मरणोपरांत हैं; 3 नौसेना मेडल वीरता; और 5 वायु सेना मेडल वीरता शामिल हैं।
देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस दिखाने वाले 9 वीरों को इस वर्ष कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल मैनियो फ्रांसिस, पीएफ, एससी, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-76640एक्स
मेजर जितेंद्र राठी, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-80956एफ
हवलदार गजेंद्र सिंह, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज – 13627256के (मरणोपरांत)
जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)
जसवंत सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)
बलविंदर सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)
तारिक हुसैन, एसजी कांस्टेबल। (मरणोपरांत)
बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर एसटीएफ। (मरणोपरांत)
देश की सेवा में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले जवानों को इस वर्ष शौर्य चक्र और बार टू शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
मेजर आदित्य प्रताप सिंह, एससी, एसएम, द राजपूताना राइफल्स, 44 असम राइफल्स – आईसी-87240एल को बार टू शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
कुल 19 वीरों को शौर्य चक्र दिया गया है, जिनमें सेना के 11 वीर, नौसेना और वायुसेना के एक-एक वीर, और गृह मंत्रालय के छह वीर शामिल हैं।
सेना के 11 वीर-
मेजर परमवीर, द गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-78412एन
मेजर तरुण वासुदेवन, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-83437के
मेजर केशव कुमार, 12 डोगरा – आईसी-85497एक्स
मेजर गौरव सिंह ब्रिजवाल, 21 ग्रेनेडियर्स – आईसी-87542एक्स
मेजर विपीन कुमार, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 11 राष्ट्रीय राइफल्स – एसएस-50534वाई
नायब सूबेदार शंकर राम, 3 असम राइफल – जेसी-38391ए
नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज—जेसी-41545एल
हवलदार जगतार सिंह, 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज – 13771448डब्ल्यू
लांस नायक नरेंद्र सिंधु, द राजपूताना राइफल्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स – 16029546एल। इन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।
लांस नायक कपिल देव, द डोगरा रेजिमेंट, 11 राष्ट्रीय राइफल्स – 20003223एक्स
सिपाही जसविंदर सिंह, 7 सिख लाइट इंफैंट्री – 4498738एल
नौसेना –
लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार – 10119-वाई
वायुसेना –
स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, फ्लाइंग पायलट – 34544
गृह मंत्रालय –
धीरज सिंह कटोच, डीएसपी
अजय सिंह चिब, इंस्पेक्टर
सुखवीर सिंह, डीवाई एसपी
नियाज अहमद, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर
अंजनी कुमार, डिप्टी कमांडेंट
दीपक साह, कांस्टेबल
देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस का परिचय देने वाले 5 सेना के जवानों को इस वर्ष “बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)” से सम्मानित किया गया है। सभी थल सेना से हैं।
मेजर डी.एस. पाओशो, एसएम, 7 मद्रास – आईसी-80355एच
मेजर अनुज महाजन, एसएम, द मैकेनाइज्ड इंफैंट्री, 36 असम राइफल्स – आईसी-83875एम
मेजर कृष्ण कांत, एसएम, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-87111एल
सूबेदार रमेश कुमार, एसएम, 159 इंफैंट्री बटालियन, टेरिटोरियल आर्मी – टीजे-7220एम
नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, एसएम, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज—जेसी-415468वाई
देश की सेवा में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सेना के 36 अधिकारियों को इस वर्ष “सेना मेडल (गैलेंट्री)” से सम्मानित किया गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, 27 इंडिपेंडेंट आरएंडओ फ्लाइट – आईसी-68017एम
लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टोपडेन भूटिया, 2/8 गोरखा राइफल्स—आईसी-74505एल
मेजर सुधांशु शेखर पानी, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-78347वाई
मेजर मोहित पोडिया, द रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 37 असम राइफल्स – आईसी-79207वाई
मेजर आर. साहिल, द गढ़वाल राइफल्स, 33 असम राइफल्स – आईसी-81637एफ
मेजर बलेंदु कुमार झा, 24 ग्रेनेडियर्स – आईसी-81799एम
मेजर रवि शंकर जोशी, द राजपूताना राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-83375पी
मेजर रूपम दास, 8 बिहार – आईसी-83402एन
मेजर अर्णव बाली, द मैकेनाइज्ड इंफैंट्री, 9 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-84854एच
मेजर अंशुमान रंजन, 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-85096एच
मेजर अरविंद कुमार, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 33 असम राइफल्स – एसएस-50193एफ
कैप्टन करण सिंह चीमा, द असम रेजिमेंट, 59 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-85703डब्ल्यू
कैप्टन हरीश सिंह डेवली, द मराठा लाइट इंफैंट्री, 17 राष्ट्रीय राइफल्स – आईसी-85766वाई
कैप्टन मोहित रावत, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 44 असम राइफल्स – आईसी-85825ए
कैप्टन अंशुमान सिंह, 11 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-89386एक्स
कैप्टन बाणे स्वराज सुधीर, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-89629एक्स
कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंग निघोट, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – आईसी-89864डब्ल्यू
कैप्टन साविक, 5/9 गोरखा राइफल्स – आईसी-90222एन
लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, 12 डोगरा – आईसी-90771एन
लेफ्टिनेंट अमन पांडे, 8 बिहार – आईसी-91460एम
असिस्टेंट कमांडेंट बिकाश राई, 11 असम राइफल्स – एआर-422एल
सूबेदार पवन कुमार, 11 पैरा स्पेशल फोर्सेज – जेसी-414522पी
सूबेदार पेरभात गौर, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स – जेसी-414902एन (मरणोपरांत)
सूबेदार कनसे नामदेव बालकृष्ण, 18 मराठा लाइट इंफैंट्री – जेसी-462184ए
सूबेदार बलजिंदर सिंह, 7 सिख लाइट इंफैंट्री – जेसी-512278डब्ल्यू
नायब सूबेदार दयाल सिंह, द गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स – जेसी-534325एक्स
हवलदार एल. जोएल कोम, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – 13629139एक्स
हवलदार मुल्ला अबिदाली अशरफअली, 18 मराठा लाइट इंफैंट्री – 2805482एक्स
लांस हवलदार पलाश घोष, द पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स – 13627760के (मरणोपरांत)
नायक अली मोहम्मद खान, 24 ग्रेनेडियर्स—2708808वाई
लांस नायक सुजय घोष, द पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स – 13633700एल (मरणोपरांत)।
लांस नायक अभिमन्यु सिंह, 21 ग्रेनेडियर्स – 27184949डब्ल्यू
लांस नायक बिधा सिंह, द जाट रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स – 3211267एफ
लांस नायक प्रीतपाल सिंह, द सिख लाइट इंफैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स – 4494501एच(मरणोपरांत)।
सिपाही हरमिंदर सिंह, द सिख लाइट इंफैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स – 4495410एल(मरणोपरांत)।
पैराट्रूपर हिमांशु कुमार, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज – 13635609एन
देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस दिखाने वाले नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को इस वर्ष शौर्य पदकों से सम्मानित किया गया है।
नौसेना-
कमांडर विनीत शर्मा – 06451-के
कमांडर युवराज कुमार – 05739-टी
एसी अविनाश अन्नासो, पीओए (एफडी) – 233134
वायुसेना-
ग्रुप कैप्टन राहुल जगोटा, फ्लाइंग पायलट – 28651
ग्रुप कैप्टन राहुल रावत, फ्लाइंग पायलट – 29023
विंग कमांडर आशीष राजपूत, फ्लाइंग पायलट – 30734
फ्लाइट लेफ्टिनेंट यश, फ्लाइंग पायलट – 36829
मास्टर वारंट ऑफिसर रविंदरजीत सिंह, पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर – 721298
राष्ट्रपति ने 89 ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेस’ (विशेष उल्लेख) को भी मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4, और भारतीय वायु सेना के 10 जवान शामिल हैं।

