Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल बीसीसीआई, जय शाह, तेंदुलकर, लक्ष्मण, गंभीर, कुंबले ने दी स्वतंत्रता दिवस की...

बीसीसीआई, जय शाह, तेंदुलकर, लक्ष्मण, गंभीर, कुंबले ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

0
11

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के हर वर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई और पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर लिखा, “हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।”

भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है। शनिवार से ही गाले में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई है। टेस्ट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने गाले में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।

आईसीसी अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, “किसी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी जीत में नहीं, बल्कि उन मूल्यों में होती है जो उसके लोगों को एक साथ लाते हैं। सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, “उनका बलिदान। हमारी आजादी। हमारी जिम्मेदारी। भारत, जय हिंद।”

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

बीसीसीआई क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के निदेशक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम आजादी की भावना का जश्न मनाएं। उन लोगों के बलिदान का सम्मान करें जिन्होंने हमें आजादी दी, और एक मजबूत, ज्यादा एकजुट और आगे बढ़ने वाला भारत बनाने में अपना योगदान देते रहें। जय हिंद।

पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।”

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पिता की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व बल्लेबाज ने देश के जवानों की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी पहचान। 80 साल की आजादी, अनगिनत कुर्बानियां। 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।”