Saturday, August 15, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय किसान ऋतिक ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना, बोले- ‘द नेक्स्ट लीप’...

किसान ऋतिक ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना, बोले- ‘द नेक्स्ट लीप’ से ग्‍लोबल मार्केट में पहुंचेंगे भारतीय कृषि उत्‍पाद

0
5

गांधीनगर, 15 अगस्‍त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से खेत से निर्यात बाजार की ओर बढ़ने और भारत के पारंपरिक खाद्य पदार्थों, श्रीअन्न, मसालों, फलों और फूलों को वैश्विक ब्रांडों में बदलने का आह्वान किया।

उन्होंने रसायन मुक्त खेती और वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले कृषि उत्पादों पर भी जोर दिया। गुजरात के वडोदरा के किसान ऋतिक पुरोहित ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए केंद्र की कृषि संबंधित योजनाओं को फायदेमंद बताया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों का कहना है कि भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलने से आमदनी बढ़ाने के नए अवसर खुलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के ‘द नेक्स्ट लीप’ आह्वान और कृषि व फूड प्रोसेसिंग के बारे में किसान ऋतिक पुरोहित ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि आज एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स) के जरिए भारत के लिए ग्लोबल लेवल पर बड़े बाजार खुल गए हैं। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि अगर हम फूड प्रोडक्ट्स, फलों और फूलों का ज्‍यादा इस्तेमाल करें, तो आने वाले समय में हम इस सेक्टर में भी काफी तरक्की कर सकते हैं।”

किसान ने ‘ड्रोन दीदी’ के बारे में बताते हुए कहा, “जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जिक्र किया था कि कई महिलाएं ‘ड्रोन दीदी’ के जरिए लाखों की कमाई कर रही हैं, तो इससे साफ है कि आने वाले समय में भारत कृषि के क्षेत्र में बहुत तरक्की करने वाला है। केंद्र सरकार फसल बीमा के तहत किसानों को मुआवजा भी देती है। भारत एक कृषि-प्रधान देश है, इसलिए आने वाले समय में भारत एशिया में बहुत बड़ा नाम कमाएगा।”

उन्‍नत किसान ऋतिक पुरोहित ने जनधन योजना के फायदे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत हर किसान के बैंक अकाउंट में पैसा आने से खेती के लिए आमदनी का स्रोत बन जाता है। अगर फसलें खराब हो जाती थी तो इसके लिए केंद्र की तरफ से मुआवजा दिया जाता है। भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में आने वाले समय में बड़ा नाम कमाएगा।”