Sunday, August 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक

साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक

0
4

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में बनी हुई भागदौड़ कम हो सकती है। सेहत सम्बन्धी मामलों में भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का व्यय अपनी सुख सुविधाओं पर कर सकते है।

वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ बनी रह सकती है। धन सम्बन्धी मसलो में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों का कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साझेदारों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्बन्ध को मजबूत करने के लिए दिन अच्छा बना हुआ है। आप अपने रहन सहन पर बिना सोचे समझे खर्च कर सकते है।

मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी दैनिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए का दिन अच्छे लाभ दे सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज आपको सफलता की प्राप्ति मिलेगी। कमीशन से जुड़े कार्य आपको फायदा पहुंचा सकते है। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखे।

कर्क राशि के जातकों को अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते है। आपका दिन प्रसन्नता भरा बना रह सकता है। नौकरी को लेकर किए जा रहे प्रयासों में आज सफलता मिल सकती है। आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। माता के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग परेशानियों में राहत देगा। आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिल सकते है तथा आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भाई की मदद से कोई कार्य पूर्ण कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबधी मामलों में सतर्कता बनाये रखें। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक सुख की प्राप्ति मिलेगी तथा किसी के साथ बने मतभेद आज समाप्त हो सकते हैं। अचानक धन का लाभ आपको प्रसन्नता दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग कम प्राप्त होगा तथा काम का बोझ भी अधिक बना रहेगा। सेहत को लेकर कोई समस्या बनी रह सकती है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है।

तुला राशि के जातकों को काम काज से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ तथा नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के ऊपर धन का व्यय कर सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लड़ाई-झगड़े के मसलों से अपने आप को दूर रखें। शत्रु पक्ष द्वारा लाभ प्राप्त होने के योग है। काम का बोझ अधिक बना रह सकता है।

धनु राशि के जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है ।आपके दैनिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग किसी कार्य में सफलता दिला सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन अच्छे लाभ के संकेत दे रहा है। छात्रवर्ग आराम में दिन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप घरेलू सजावट की कोई सामग्री खरीद सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को पदलाभ के सन्दर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग नए कार्य की योजना बना सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह आपको लाभांवित करेगी। किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि के जातकों को का दिन लाभ तथा प्रसन्नता देने वाला रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में बने रह सकते है। पारिवारिक तथा वैवाहिक का जीवन भरपूर आनंद उठाएंगे। व्यावसायिक वर्ग के लोगों को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। मित्रों तथा भाई बहनों से लाभ मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल तथा कार्य पर धन का दान कर सकते है।

मीन राशि के जातकों को पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बढ़ेगी तथा आपका व्यवहार सौम्य रहेगा । आर्थिक लाभ हेतु आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यों को लेकर आपको बहुत सारी दौड़-भाग करनी पड़ सकती जिसके चलते आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। धन का खर्च । धन का खर्च भी संभव है।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम