Sunday, August 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पूर्व चीनी प्रधानमंत्री चु रोंगची का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को किया...

पूर्व चीनी प्रधानमंत्री चु रोंगची का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को किया जाएगा

0
10

बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व चीनी प्रधान मंत्री चु रोंगची का अंतिम संस्कार 18 अगस्त को पेइचिंग में किया जाएगा।

ध्यान रहे 98 वर्षीय चु रोंगची का देहांत 12 अगस्त हुआ । वे 14वीं और 15वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य और प्रधान मंत्री थे।

उनके देहांत पर शोक मनाने के लिए पेइचिंग में थ्येनआनमन, शिनहुआमिन, जन वृहद भवन, विदेश मंत्रालय, प्रांत स्तरीय सीपीसी समितियों और सरकारों के स्थानों, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, मकाओ प्रशासनिक क्षेत्र, सीमांत पोर्टों, वैदेशिक हवाई और समुद्री पोर्टों, विदेशों में चीनी दूतावासों तथा महावाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए जाएंगे।

चु रोंगची सीपीसी के श्रेष्ठ सदस्य, लंबे समय तक परीक्षा पर खरे रहे वफादार कम्युनिस्ट योद्धा, सर्वहारे वर्ग के श्रेष्ठ क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और पार्टी तथा देश के असाधारण नेता थे।

(साभार – चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)