Thursday, August 20, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में 52.9 लाख पंजीकृत चिकित्सक, स्वास्थ्य संकेतक बेहतर स्तर पर

चीन में 52.9 लाख पंजीकृत चिकित्सक, स्वास्थ्य संकेतक बेहतर स्तर पर

0
4

बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में 9वां चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, 2025 के अंत तक देश में पंजीकृत चिकित्सकों की संख्या 52.9 लाख तक पहुंच गई, जो 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021 से 2025) के लक्ष्य से अधिक है।

2012 की तुलना में स्नातकोत्तर और स्नातक डिग्री धारकों तथा वरिष्ठ पदों पर कार्यरत चिकित्सकों का अनुपात भी बढ़ा है।

इसके अलावा, वर्ष 2025 में चीन के चिकित्सा संस्थानों में 10.6 अरब से अधिक बार मरीजों का उपचार किया गया। चीन के प्रमुख स्वास्थ्य संकेतक उच्च मध्यम आय वाले देशों और 10 करोड़ से अधिक आबादी वाले देशों में अग्रणी स्तर पर पहुंच गए हैं। यह अब तक का सबसे बेहतर स्तर है।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चिकित्सा गुणवत्ता और सुरक्षा उसकी प्राथमिकताएं हैं, क्योंकि इनका सीधा संबंध लोगों के कल्याण और सामाजिक स्थिरता से है। हाल के वर्षों में चीन में चिकित्सा गुणवत्ता और सुरक्षा में लगातार सुधार हुआ है। इसके साथ ही, कई प्रमुख संकेतकों में भी साल दर साल सुधार दर्ज किया गया है।

आयोग ने कहा कि वह चिकित्सा पेशेवरों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य कार्यबल की संरचना को बेहतर बनाने और चिकित्सकों को उच्च नैतिकता तथा तकनीकी कौशल के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेगा।

साथ ही, आयोग ने समाज से चिकित्सा पेशेवरों के प्रति सम्मान, समझ और मान्यता बढ़ाने की अपील की, ताकि उनके योगदान को उचित सम्मान और महत्व मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)