Friday, August 21, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया

0
8

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से दक्षिण मैके में शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। मैथ्यू रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है। वह ट्रेविस हेड के साथ पारी शुरुआत करेंगे। मार्नस लाबुशेन और नाथन लियोन भी प्लेइंग इलेवन में जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

रेनशॉ फरवरी 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वह अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही दिल्ली में खेले थे। उस समय वह नियमित ओपनर डेविड वार्नर के लिए कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए थे। रेनशॉ 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 645 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 184 है। रेनशॉ को पिछले मैच की दोनों पारियों में असफल रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड की जगह टीम में शामिल किया गया है।

मार्नस लाबुशेन लंबे समय से बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। डार्विन में खेले गए पिछले टेस्ट में भी दोनों पारियों में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बावजूद मैके टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बरकरार है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान निश्चित रूप से इस बल्लेबाज मैके टेस्ट में बड़े स्कोर की उम्मीद करेंगे।

इसके अलावा, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) और ब्यू वेबस्टर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। कैमरन ग्रीन ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था। ब्यू वेबस्टर को दूसरे टेस्ट में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवड की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है। वहीं नाथन लियोन टीम में एकमात्र स्पिनर हैं।

ऑस्ट्रेलिया दूसरा मैच जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने से बचना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।