Friday, August 21, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth जेपीएससी भर्ती 2026 : वेटरनरी ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू,...

जेपीएससी भर्ती 2026 : वेटरनरी ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू, 28 अगस्त तक मौका

0
7

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, गोवा लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग कुल 38 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

जीपीएससी ने जिन विभागों में कुल 38 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें जन स्वास्थ्य विभाग (गोवा मेडिकल कॉलेज) में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (डेपुटेशन पर ट्रांसफर द्वारा) के 7, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में व्यावसायिक चिकित्सा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2, एम्ब्रियोलॉजिस्ट का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर – प्लास्टिक सर्जरी का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर – न्यूरोलॉजी के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर – न्यूरोसर्जरी का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर – मेडिकल ऑन्कोलॉजी का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर – यूरोलॉजी के 2, असिस्टेंट प्रोफेसर – एंडोक्रिनोलॉजी का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर – जेरियाट्रिक्स मेडिसिन का 1 और वेटरनरी ऑफिसर (पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा निदेशालय) के 19 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि डेप्युटेशन पर ट्रांसफर वाली पोस्ट के अलावा बाकी सभी पोस्ट के लिए 28 अगस्त तक की गई है। वहीं, सिर्फ डेप्युटेशन पर ट्रांसफर वाली पोस्ट के लिए एप्लीकेशन भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोस्ट के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (डेप्युटेशन पर ट्रांसफर द्वारा) पद के लिए केंद्र/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के तहत समान पद संभालने वाले अधिकारी (डेप्युटेशन की अवधि आम तौर पर तीन वर्ष से ज्यादा नहीं होगी) आवेदन करने के पात्र हैं।

संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में व्यावसायिक चिकित्सा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑक्यूपेशनल थेरेपी में मास्टर डिग्री (ऑक्यूपेशनल थेरेपी में मास्टर ऑफ साइंस/मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी/ऑक्यूपेशनल थेरेपी में मास्टर) और संबंधित स्पेशलिटी में तीन वर्ष का टीचिंग अनुभव के साथ कोंकणी भाषा का ज्ञान; एम्ब्रियोलॉजिस्ट के लिए क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएट (कम से कम चार सेमेस्टर वाले फुल-टाइम प्रोग्राम के साथ ग्रेजुएट) और साथ ही ह्यूमन असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (आर्ट) लैब में ह्यूमन गैमीट्स और एम्ब्रियो को संभालने का तीन वर्ष का अतिरिक्त अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर के अन्य सभी पदों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज/संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या उसके बराबर की योग्यता और किसी मेडिकल कॉलेज/टीचिंग संस्थान में संबंधित स्पेशलिटी में लेक्चरर या उसके बराबर के टीचिंग पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, वेटरनरी ऑफिसर पद के लिए इंडियन वेटेरिनरी काउंसिल एक्ट, 1984 (1984 का सेंट्रल एक्ट 52) की पहली या दूसरी अनुसूची में शामिल मान्यता प्राप्त वेटेरिनरी योग्यता और गोवा स्टेट वेटेरिनरी काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-7 या 11 होगी।