Tuesday, August 25, 2026
spot_img
Home राष्ट्रीय पुणे के स्कूल छात्र और शिक्षक मंत्री दादा भुसे के घर पहुंचे,...

पुणे के स्कूल छात्र और शिक्षक मंत्री दादा भुसे के घर पहुंचे, शिक्षिका बोलीं-हमारी बात सुनी गई

0
5

पुणे, 25 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र पुणे जिले के महात्मा गांधी स्कूल के छात्र और शिक्षक, स्कूल की जमीन से जुड़े मामले को लेकर मंगलवार को मंत्री दादा भुसे के घर पहुंच गए। शिक्षकों का कहना है कि इस मामले पर मंत्री की ओर से ठीक से कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह स्कूल अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा देता है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक शिक्षिका ने कहा कि मंत्री की ओर से हमारी बात सुनी गई है। उन्होंने हम लोगों से बोला है कि जल्द से जल्द हम लोगों को जानकारी देंगे कि स्कूल के लिए क्या कर सकते हैं। उनके इतने पॉजिटिव रिस्पॉन्स से हम और हमारे विद्यार्थी काफी खुश हैं।

शिक्षिका ने आगे कहा, “हमारा विद्यालय 4 हजार स्क्वायर फीट में है, इसलिए हमको परमिशन नहीं मिली है; सरकार के अनुसार, स्कूल 5 हजार स्क्वायर फीट में होना चाहिए। हम बोल रहे हैं कि हमें स्पेशल केस कंसीडर किया जाए, क्योंकि हमारे स्कूल में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा बच्चे अनाथ हैं।”

शिक्षिका ने कहा, “हमारी कोशिश है कि इन बच्चों को भी अवसर मिले, जिस तरह से एक सामान्य बच्चे को मिलता है। पांच साल पहले हम लोग मंत्रालय गए थे, तब वहां किसी ने मौखिक रूप से हम लोगों से बोल दिया कि 1 हजार स्क्वायर फीट कहीं और खरीदें, तब हम अनुमति दे देंगे।