SGSU Advertisement
Home Student & Youth सीएमएचओ-सरगुजा भर्ती 2026: डेंटल सर्जन सहित 60 पदों पर नियुक्ति का अवसर,...

सीएमएचओ-सरगुजा भर्ती 2026: डेंटल सर्जन सहित 60 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 8 सितंबर तक करें आवेदन

0
4

रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), सरगुजा ने डेंटल सर्जन सहित विभिन्न 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

सीएमएचओ-सरगुजा की ओर से जारी 60 रिक्तियों में डेंटल सर्जन (एनओएचपी) का 1, एमओ-आयुष (पुरुष – आरबीएसके) का 1, एमओ-आयुष (महिला – आरबीएसके) का 1, नर्सिंग ट्यूटर (एनएचएम) का 1, सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन (एनएचएम-एनटीईपी) का 1, फिजियोथेरेपिस्ट (एनएचएम) के 4, नर्सिंग ऑफिसर (एनएचएम के साथ एनयूएचएम) का 1, स्टाफ नर्स – एसएनसीयू/एनबीएसयू, आईसीयू/एचडीयू और एलएमयू के 20, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (एचडब्ल्यूसी) के 13, फार्मासिस्ट (आरबीएसके के साथ एनयूएचएम) का 1, लेबोरेटरी टेक्नीशियन (आरबीएसके) के 2, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – एनएमएचपी के 2, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनएचएम-बीपीएमयू) का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – पीएडीए (एनएचएम के साथ एनएचएम(एमसी)) का 1, काउंसलर (एनएचएम) का 1, एएनएम (आरबीएसके के साथ एनयूएचएम) के 5, क्लास 4 (एनयूएचएम) का 1, स्टाफ नर्स – यूएचडब्ल्यूसी के 2 और क्लास 4 – यूएचडब्ल्यूसी का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं, छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के साथ एमडीएस या बीडीएस, आयुष/होम्योपैथी/यूनानी रजिस्ट्रेशन बोर्ड से रजिस्ट्रेशन के साथ बीएचएमएस/बीएएमएस/बीयूएमएस डिग्री, बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग (रेगुलर) के साथ 1 वर्ष का अनुभव और सीजी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ लाइव रजिस्ट्रेशन, मेडिकल/अप्लाइड/जनरल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (रेगुलर) में एमएससी और साथ ही टीबी कल्चर लैब/बैक्टीरियोलॉजी में 1 वर्ष का अनुभव या फिर माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस (रेगुलर) में बीएससी और साथ ही ऐसा 2 वर्ष का अनुभव, सीजी काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन के साथ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) में बैचलर डिग्री, साइकोलॉजी/काउंसलिंग/हेल्थ एजुकेशन/मास कम्युनिकेशन/सोशल साइंस में पीजी डिग्री/डिप्लोमा, कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 1 वर्ष के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन, सीजी पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ डीएमएलटी/बीएमएलटी/पैथोलॉजी पैरा-मेडिकल कोर्स, आदि होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 64 से 70 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 10,000 से 27,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएमएचओ-सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़’ पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।