नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय, पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड से जारी आदेश के तहत 18 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का तबादला तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है।
यह आदेश एसीपी/सीबी-I विक्रमजीत सिंह द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 8 युवा आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है। इनमें 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं।
इन अधिकारियों में गौरव कुमार त्रिपाठी (आईपीएस-2023 बैच) को एसडीपीओ/नंद नगरी/एनईडी, सिद्धार्थ सिंह (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/लाजपत नगर/एसईडी, तेनजिन यांगकी (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/कल्याण पुरी/ईडी, और श्रीकेश कुमार राय (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी/एसईडी के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, 2024 बैच के गौरव सिंह को एसडीपीओ/बवाना/ओएनडी, हरनित सिंह सूदन को एसडीपीओ/डाबरी/डीडब्ल्यूडी, कीर्ति यादव को एसडीपीओ/सीआर पार्क/एसडी और विनोद कुमार मीना को एसडीपीओ/जहांगीर पुरी/एनडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पहले से तैनात 10 एसीपी का भी तबादला किया गया है। संजीव कुमार, एसीपी को एसडीपीओ/डाबरी/डीब्ल्यूडी से एसीपी/पीजी सेल/सीडी; सकरिया मिहिर प्रवीणभाई को एसडीपीओ/लाजपत नगर/एसईडी से एसीपी/ऑप्स/एसईडी; और रवि शंकर को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी/एसईडी से एसीपी/पीजी सेल/एनडीडी भेजा गया है।
अपूर्वा वर्मा को एसडीपीओ/सीआर पार्क/एसडी से एसीपी/पीजी सेल/सीडी, जोगिंदर सिंह को एसडीपीओ/बवाना/ओएनडी से एसीपी/ट्रैफिक, योगेन्द्र सिंह खोखर को एसडीपीओ/जहांगीर पुरी/एनडब्ल्यूडी से एसीपी/पीजी सेल/एसईडी, विजय कुमार को एसडीपीओ/नंद नगरी/एनईडी से एसीपी/पीसीआर बनाया गया है।
पवन कुमार को एसडीपीओ/कल्याण पुरी/ईडी से एसडीपीओ/विवेक विहार/एसएचडी, रितु राज को एसडीपीओ/हौज खास/एसडी से एसडीपीओ/पालम एयरपोर्ट/आईजीआईए और प्रदीप कुमार मीना को एसडीपीओ/पालम एयरपोर्ट/आईजीआईए से एसडीपीओ/हौज खास/एसडी में स्थानांतरित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए और नई तैनाती पर ज्वाइन कर अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। अधिकारियों के कार्यमुक्त होने के बाद उसी या अगले दिन उनकी एसजीआर दर्ज/समीक्षा की जाए। संबंधित डीसीएसपी को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
