SGSU Advertisement
Home Student & Youth बीईएमएल लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 8 सितंबर...

बीईएमएल लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 8 सितंबर तक करें आवेदन

0
4

बेंगलुरु, 31 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भारत अर्थ मूवर्स (बीईएमएल) लिमिटेड ने कार्यकाल के आधार पर नॉन-एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 10 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें सामान्य के 6, एससी का 1, ओबीसी के 2 और ईडब्ल्यूएस का एक पद शामिल हैं।

नॉन-एग्जीक्यूटिव के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 8 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्ष का फुल-टाइम पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स या मेकाट्रॉनिक्स) इनमें से किसी एक में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 29 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 8 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 23,910 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चयनित योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की सूचना ईमेल द्वारा दी जाएगी।