Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति जनता का मिला आशीर्वाद, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार :...

जनता का मिला आशीर्वाद, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार : देवेंद्र यादव

0
121

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों पर पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता के प्यार व आशीर्वाद से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में जनता ने देश भर में इंडिया गठबंधन पर विश्वास जताया है। इसीलिए एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए गठबंधन भारी जीत की ओर अग्रसर है। यह हमारे नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के नेताओं की जीत है। जनता ने उनके वादों पर भरोसा जताया और अपना आशीर्वाद दिया।

देवेंद्र यादव ने दावा किया कि देश के दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी व उसके सहयोगियों की जीत होगी। यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन को दिल्ली मेें पांच से छह सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के मुंह पर तमाचा मारा है। इसीलिए उसके उम्मीदवार हारते प्रतीत हो रहे हैं और इंडिया गठबंधन के नेता जीत की ओर अग्रसर हैं।

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि पंजाब में भी कांग्रेस पार्टी को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को कम से कम 10 सीटें मिलने की बात कही। यादव ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस व उसके सहयोगियों को उम्मीद से अधिक बढ़त मिली हुई है और उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में अपनी मंशा जता दिया है। अब उसे भाजपा की सरकार स्वीकार नहीं है। क्योंकि इस सरकार के कारण जनता का जीवन कठिन हो गया। उसके समक्ष मुसीबतें खड़ी हो गईं।

यादव ने कहा कि दस साल पहले कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर भाजपा ने देश की सत्ता हथिया तो ली, लेकिन पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यही कारण है कि इस चुनाव में जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है और कांग्रेस पर विश्वास जता रही है। अब इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनता की दुश्वारियां कम होंगी। लोगों को मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। उनके जीवन में फिर से खुशहाली आएगी।