SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

0
3

नई दिल्‍ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर यानी शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति एसएआईएफ/सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा (परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा/केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला) का उद्घाटन करेंगे। वह पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे, जो विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे पहले, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देश की सेवा समर्पण और ईमानदारी के साथ करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर है। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि उनकी डिग्री केवल शैक्षणिक सफलता का प्रतीक नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर को इस बदलाव का प्रतीक बताया और एडवांस्ड हेल्थकेयर, रिसर्च और ट्रांसप्लांटेशन (अंग प्रत्यारोपण) के क्षेत्र में इसकी उपलब्धियों के बारे में बताया, जिसमें राज्य का पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है।

वहीं, उपराष्ट्रपति मंगलवार यानी एक सितंबर को नई दिल्ली स्थित रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास पहुंचे और नॉर्वे के दिवंगत सम्राट किंग हेराल्ड V (पंचम) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उपराष्ट्रपति ने दूतावास में रखी शोक पुस्तिका में भी अपने संदेश दर्ज किए। उन्होंने भारत सरकार और देश की जनता की ओर से नॉर्वे के शाही परिवार तथा वहां के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।